जिला बरेली की तहसील मीरगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाजपुर में आज शाम दिनांक 02-04-2024 को झोपड़ियों में आग लग गई जिसमें चार झोपड़ियां जलकर राख हो गई हमारे पास ग्राम बाजपुर के ही रहने वाले तिलक सिंह का गांव में आग लगने का फोन आया हमने तुरंत एसडीएम साहब आंवला को फोन किया उनके द्वारा जब जानकारी निकाली गई तो पता चला की बाजपुर मीरगंज तहसील में आता है एसडीएम साहब ने तुरंत एक्शन लेते हुए एसडीएम साहब मीरगंज को फोन किया और वहां के एसडीएम साहब लेखपाल सहित घटना स्थल पर पहुंचे
सूत्रों के अनुसार बताया जाता है की ग्राम बाजपुर में अधिकतर कच्चे एवं झोपड़ी युक्त मकान है खाना बनाते वक्त किसी के चूल्हे की निकली चिंगारी से यह हादसा हुआ वहां के रहने वाले लोगों से ज्ञात हुआ कि उन लोगों को आज तक ना तो पक्के मकान मिले हैं ना ही ऐसी किसी प्रकार की सरकारी सुविधा उन्हें प्राप्त हो पाती है जिससे वह अपना सुचारू रूप से जीवन यापन कर सके इसके अलावा गांव के लोगों ने बताया की बाजपुर गांव गंगा नदी के नजदीक बसा है इसलिए तहसील मीरगंज है लेकिन थाना अलीगंज लगता है अलीगंज थाने से दरोगा जी एवं सिपाही गए थे और वह भी वहां से सारी रिपोर्ट लेकर गए हैं झोपड़ियों में आग से लाखों रुपए का घरेलू सामान, खाद सामग्री ,कपड़े आदि जल गए जिनकी झोपड़ियो में आग लगी उनके नाम इस प्रकार है सुभाष सिंह/हरपाल सिंह, जगतपाल सिंह/हरपाल सिंह, अर्जुन सिंह/नन्हे सिंह, गुरु पाल सिंह/तोती सिंह, खबर लिखे जाने तक ग्राम वासियों के द्वारा आग बुझाई जा चुकी थी यहां पर महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे द्वारा सूचना देने पर एसडीएम साहब आंवला ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई की इसके लिये एसडीएम साहब धन्यवाद के पात्र हैं
✍️ मोहित पोरवाल डिस्ट्रिक्ट हेड रिपोर्टर इंडिया 20 न्यूज़ बरेली