कन्नौज, बृजेश चतुर्वेदी: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जल शक्ति अभियान (कैच द रैन) के सफल क्रियान्वयन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत जल संरक्षण एवं वर्षा संचयन के नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाये। पांरपरिक जल निकायों/जलस्त्रोतों का नवीननीकरण के अन्तर्गत नदी, नलों तथा जल स्त्रोतों का चिन्हीत कर निर्माण कराये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जाये जिस कार्यालयांे परिसरों में वाटर हरेस्ंिटग का निर्माण नही हुआ है वहां कार्ययोजना बना कर निर्माण कराये।
पुनः उपयोग,बोरवेल पुनर्भरण संरचनाओ के अन्तर्गत जो भी बोरवेल खराब हालत में है उनको पुनः रिबोर कराया जाये। उन्होने कहा कि गहन वनारोपण के अन्र्तगत जनपद में 40 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य है जिसमें वन विभाग द्वारा 20 लाख पौधारोपण तथा 20 अन्य विभागों द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। कहा कि छोटी नदियों के कायाकल्प के अन्र्तगत संबधित विभाग नदी का चिहांकन कर कार्य कराये। नारी शक्ति से जल शक्ति के थीम पर जन-सहभागिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम करायें। उन्होने सहायक अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों से कराये जाने वाले कार्य के संबधं में कार्यायोजना तैयार कर अवगत कराये और इस अभियान को निरंतर चलाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
