कन्नौज: बिच्छू गैंग का आतंक, युवक की पीट पीट कर हत्या






कन्नौज, बृजेश चतुर्वेदी:  जिले की गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में बिच्छू गैंग के सदस्यों ने चार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत से परिजनों मे आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन का छापेमारी शुरू की है।
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अरबाज अपने साथियों के साथ गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के इंदुईया गंज मार्ग पर स्थापित स्विमिंग पूल में नहाने गया था। इस दौरान बिच्छू गैंग के सदस्य नहाने पहुंचे थे। इस दौरान किसी बात पर विवाद हो जाने पर बिच्छू गैंग के सदस्यों ने अरबाज व उसके साथियों की लोहे की राड और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। जिससे अरबाज और उसके साथी घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अरबाज की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर भेजा गया। जहां आज उसकी मौत हो गई।

स्विमिंग पुल में नहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ

सीओ सदर कन्नौज कमलेश कुमार ने बताया की स्विमिंग पुल में नहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन आज पुलिस को सूचना मिली है कि घायल एक की मौत हो गई है, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर दी है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form