तहसील आंवला के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजपुर कलां जिला बरेली के निवासी समाजसेवी मोहित पोरवाल

क्षेत्र में फैली हुई बिजली अवस्थाओं के खिलाफ समाजसेवी मोहित पोरवाल ने अलीगंज बिजली घर पहुंचकर पिपरिया फीडर क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों को सुचारू रूप से बिजली ना मिलने के कारण क्षेत्र के लोगों के साथ बिजली घर पहुंच कर बिजली घर बंद करा दिया एवं वहीं पर धरना शुरू कर दिया जब इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की बिजली समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया और 12 घंटे के अंदर-अंदर सुचारू रूप से बिजली देने की बात की 

बिजली विभाग के जिला बरेली के एसी अशोक चौरसिया ने फोन पर बात करके क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं के विषय में बात की

क्षेत्र के लोगों की भीड़ जब बिजली घर पर पहुंची तो वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने अपने अधिकारीयों को सूचना दी इसके बाद में जिला बरेली से ऐसी अशोक चौरसिया ने समाजसेवी मोहित पोरवाल को फोन किया और उनको आश्वासन दिया की उनके क्षेत्र की बिजली की समस्याओं से संबंधित मांगों पर विचार किया जा रहा है और उनको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी

सूचना पाकर बिजली विभाग के एसडीओ सत्येंद्र कुमार एवं जेई आरके वर्मा बिजली घर पहुंचे जहां पर उन्होंने क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से बात की और बताया पिपरिया फीडर की लाइन सिरौली उप केंद्र से जोड़ी जा रही है इसके अलावा बिजली से संबंधित क्षेत्र की जो अन्य समस्याएं हैं उनको दूर करने के लिए 1 महीने का समय मांगा 


मोहित पोरवाल ने ग्राम पटपरागंज 63 केविए के ट्रांसफार्मर एवं ग्राम राजपुर कलां के लिए 400 केवीए के ट्रांसफार्मर की मांग की

पिपरिया फीडर क्षेत्र में आने वाले ग्राम पटपड़ागंज में 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं जिनमें आए दिन फाल्ट होते रहते हैं जिसके कारण गांव वालों को बिजली नहीं मिल पाती यही हाल ग्राम राजपुर कलां में लगे 250 केविए के ट्रांसफार्मर का है जिसमें दो दिन पहले आग लग गई थी ट्रांसफार्मर को रिपेयरिंग करके चलाया जा रहा है दोनों गांव के ट्रांसफार्मर पटपड़ागंज का 25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करने का प्रस्ताव अधिकारियों ने मंजूर कर दिया
 राजपुर कलां का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर 400 केवीए करने के बारे में अधिकारियों ने बताया की इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा और ट्रांसफार्मर से जुड़े कनेक्शनो की जांच करके लोड देखकर यदि आवश्यक हुआ तो 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा

समाजसेवी मोहित पोरवाल ने अधिकारियों को दिए मांग पत्र 

 मोहित पोरवाल ने ग्राम राजपुर कलां, ग्राम पटपड़ागंज एवं समस्त तहसील आंवला क्षेत्र की बिजली की समस्याओं से संबंधित मांग पत्रों को एसडीओ सत्येंद्र कुमार को दिया जिनको पढ़ने के बाद एसडीओ ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की बिजली की समस्याओं को शीघ्र ही दूर करने का प्रयास किया जाएगा कुछ मांगों पर काम भी शुरू कर दिया है 

समाजसेवी मोहित पोरवाल ने दी आंदोलन की चेतावनी 

मोहित पोरवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही क्षेत्र की बिजली समस्याओं को दूर नहीं किया गया 
20 घंटे ग्रामीण एवं 15 घंटे कृषि क्षेत्र के लिए बिजली नहीं दी गई तो आने वाली 1 जुलाई दिन सोमवार को क्षेत्र वासियों के साथ 132 पावर हाउस आंवला पर पहुंचकर पावर हाउस को बंद कराकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने समस्याओं को दूर न करने पर आमरण अनशन करने की भी चेतावनी दी 

अलीगंज बिजली घर पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने वालों में ग्राम राजपुर कलां से प्रधान अतुल गुप्ता, प्रशांत यादव, जीतांशु यादव, दुष्यंत यादव,हरीश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, ग्राम मन्सापुर प्रधान जयपाल वर्मा एवं उनके साथी,ग्राम किदौना से अजीत सिंह,रामौतार श्रीवास्तव, ग्राम पटपरागंज से शिवम गुप्ता, सोनू मौर्य,गौरव मिश्रा, लेखराज वर्मा, ग्राम अनिरुद्धपुर से अनिकेत मिश्रा, राहुल मिश्रा, अलीगंज से अंकुश गुप्ता, शिवम गुप्ता, लखन गुप्ता, सारिकचौधरी एवं आसपास के अन्य गांव के सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form