कन्नौज: समाज कल्याण मंत्री के नेतृत्व में मनाया गया दशम योग दिवस




कन्नौज, बृजेश चतुर्वेदी: दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘‘योग स्वयं और समाज के लिए योग’’ के अवसर पर पुलिस लाइन, मैदान कन्नौज में आयोजित योग शिविर में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरूण, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार आन्नद, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आमजनमानस के साथ किया योगाभ्यास तथा भगवान धनवंतरी के छविचित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर किया। योग दिवस का आयोजन समस्त तहसीलो,जिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज, समस्त विद्यालयो, मेंहदी घाट, विकास खंडो, नगर पालिका/नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों आदि स्थानों पर किया गया।

इस अवसर पर मंत्री ने योग दिवस की शुभकामनाऐं देते हुये कहा कि पुलिस लाइन्स के प्रांगण में बहुत ही भव्य व सुंदर योग दिवस का आयोजन किया गया। यह योगाभ्यास बहुत ही महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज से 10 वर्ष पूर्व पूरे विश्व को यह सौभाग्य दिया तब से अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन की शुरूआत हुई। यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है 10 वर्ष में योग के प्रति जागरूकता बढ़ी है और यह बहुत ही जरूरी है कि हम लोग निरोग रहे। जहां एक ओर अस्पतालों को अच्छा किया जा रहा है और संख्या बढ़ाई जा रही है। लेकिन इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कि बीमारी हो ही न और उसके लिये योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और पूरे आयुष पद्धति का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने और मुख्यमंत्री योगी ने इस पर बहुत जोर दिया है। और हम सब मिलकर इस पर काम करने का प्रयास कर रहे है। कहा कि आज योग का एक दशक पूरा हो गया है। भारत ने विश्व को योग के रूप में अमूल्य धरोहर दिया है जिसे मोदी जी ने पूरी दुनिया में पहुंचाया है।

दशम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि करें योग रहें निरोग। योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है बल्कि तन और मन से स्वस्थ्य रहने की जीवन शैली है। उन्होने कहा कि योग से व्यक्ति का मन शांत रहता है और तनाव कम होता है। योग लोगों के जीवन को और भी अधिक गतिमान बनाता है, क्योंकि योग शारीरिक रुप से ही नहीं अपितु मानसिक रुप से भी ऊर्जावान बनाता है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को इसके महत्व को समझाते हुए बताया कि रोजाना योग करने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, यह तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है, साथ ही यह कई तरह की बीमारियों से निजात दिलाने में सहायक होता है। अतः हम सभी को नियमित रूप से योग करते रहना चाहिए।

योग शिविर समापन के उपरान्त मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों सहित समस्त गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों का स्वागत बुके भेट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा0 प्रदीप कुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया। योग प्रशिक्षक आकांक्षा सिंह सेंगर एंव शिव प्रताप व उनकी टीम ने योगासन की विभिन्न मुद्राओं को करके दिखाया तथा उपस्थित जनसामान्य को उनके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी भी दी। योगाभ्यास में लगभग 1500 से 2000 लोगों ने प्रतिभाग किया। 
योग शिविर में जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव युनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जनप्रतिनिधिगणों, अधिकारी/कर्मचारी एवं अधिक संख्या में जनसामान्य, प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक्स मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form