जिला बरेली के मुख्य अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौरसिया दिनांक 22 जून दिन शनिवार को तहसील आंवला के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजपुर कलां के रहने समाजसेवी मोहित पोरवाल के निवास स्थान पर पहुंचे जहां पर उन्होंने समाजसेवी मोहित पोरवाल के द्वारा क्षेत्र की बिजली की समस्याओं से संबंधित मांगो को सुना और उनको शीघ्र ही दूर करने का आश्वासन दिया तथा मोहित पोरवाल के द्वारा 1 जुलाई दिन सोमवार को क्षेत्र की बिजली की समस्याओं को लेकर 132 पावर हाउस आंवला पर होने वाले आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन को स्थगित करने के लिए कहा
ग्राम वासियो ने बताई अपनी समस्याएं
इस बीच गांव वालों ने अपनी बिजली से संबंधित समस्याओं को बताया मोहित पोरवाल के द्वारा पिपरिया फीडर के लिए दो लाइनमैन और बढ़ा देने की तथा ग्राम राजपुर कलां मे 132 पावर हाउस बनाने की मांग रखी गई जिसमें बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा 132 पावर हाउस बनाने के लिए असमर्थता जाहिर की तथा समाजसेवी मोहित पोरवाल की बातों का समर्थन करते हुए राजपुर कलां में 33 केवीए सब स्टेशन को मंजूरी दी एवं दो लाइनमैन की सहमति पिपरिया फीडर के लिए प्रदान की मोहित पोरवाल एवं अन्य लोगों ने प्राइवेट लाइनमैन रवि यादव एवं लालाराम उर्फ उपेंद्र को पिपरिया फीडर क्षेत्र की बिजली से संबंधित समस्याओं को देखते हुए संविदा कर्मी बनाने की मांग की
अधिकारियों की सहमति मिलने के बाद क्षेत्र वासियों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी
समाज सेवी मोहित पोरवाल ने बताया की विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया के द्वारा राजपुर कलां में 33 केवीए का सब स्टेशन बनने से क्षेत्र वासियों को बिजली की समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल जाएगी एवं किसान भाइयों की फसले भी सूखने से बचेंगी
133 केवीए विद्युत सब स्टेशन के लिए ग्राम राजपुर कलां में स्थित सरदार भगत सिंह जूनियर सेकेंडरी हाई स्कूल के पीछे स्थित दिखाई ग्राम पंचायत की जमीन जिसकी देखरेख जिला पंचायत के द्वारा होती है
मोहित पोरवाल ने ग्राम वासियों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों को 33 केवीए का सब स्टेशन बनाने के लिए जमीन को दिखाकर अधिकारियों की सहमति प्राप्त की वहां पर जगदीश पंडित जी, राहुल यादव डेरी वाले, टिल्लू यादव एवं कुछ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे जिसमें उन्होंने बताया की मुख्य अधिशासी अभियंता ने 33 केवीए के सब स्टेशन लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है सभी ग्राम वासियों ने उन्हें अपने जर्जर पोल और तारों को दिखाया जिसमें अधिशासी अभियंता ने कहा कि यह शीघ्र ही बदले जाएंगे
समाजसेवी मोहित पोरवाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों का किया भव्य स्वागत
मुख्य अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौरसिया, एवं एक्सईएन ओम प्रकाश का समाजसेवी मोहित पोरवाल ने अपने निवास स्थान पर फूलमालाओं एवं गुलाब के फूलों से से स्वागत, अभिनंदन किया एवं विदाई के समय उपहार स्वरूप श्री राधा कृष्ण की मूर्तियां देकर सम्मान किया इस बीच आसपास के गांव वाले भी मौजूद रहे
इसी के साथ ही मुख्य अभियंता अशोक चौरसिया ने तहसील आंवला स्थित 132 पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने के लिए नई मशीनों को भी बड़वाने के विषय में भी जानकारी दी
इस दौरान समाजसेवी मोहित पोरवाल के निवास स्थान पर मौजूद रहे ग्रामवासी
गैदन सिंह यादव ,सुरेंद्र पोरवाल , व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव वर्मा , व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष ध्रुव चंद्र वर्मा, शिवा मिश्रा, विशाल मिश्रा, मयंक वर्मा,रामौतार श्रीवास्तव किदौना, लाइनमैन रवि यादव नकटपुर, लाइनमैन लालाराम कश्यप कैनी इंचौर झूनानगर,राजेंद्र वर्मा एवं अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे
ग्राम वासीयों एवं क्षेत्रवासी में दौड़ी खुशी की लहर
राजपुर कलां के लिए 33 केवीए सब स्टेशन की मंजूरी की सूचना पाकर गांव के एवं क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे और लोगों ने समाज सेवी मोहित पोरवाल की सराहना की एवं बधाइयां दी