बरेली : जिला बरेली की तहसील आंवला के थाना बिशारतगंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम इस्माइलपुर के रहने वाले युवक राहुल पिता का नाम नरेश पाल का दिनांक 23 जुलाई को ट्रैक्टर चालक की गलती के कारण एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई एक्सीडेंट में मृतक राहुल के साथ मोटरसाइकिल पर बैठी उसकी मां रेखा देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई
सामने आई ट्रैक्टर चालक की लापरवाही
सूत्रों के अनुसार बताया जाता है मृतक राहुल अपने मौसर भाई को नई मोटरसाइकिल दिलाकर उसी मोटरसाइकिल से लौट कर अपने घर इस्माइलपुर वापस आ रहा था रास्ते में ग्राम प्रहलादपुर के नजदीक नौहारे मढ़ी के पास एक ट्रैक्टर काफी तेजी से आ रहा था उसी समय ट्रैक्टर से बोरिंग करने वाली मशीन निकलकर उल्टी साइड पर आ गई मोटरसाइकिल चालक राहुल ने अपनी मोटरसाइकिल को बचाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन मशीन से टकराने के कारण मोटरसाइकिल सड़क के किनारे जा गिरी जिसके कारण राहुल की मृत्यु हो गई एवं उसकी मां रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई
घटना स्थल से ट्रैक्टर चालक हुआ फरार
आसपास से निकलने वाले लोगों ने बताया कि जिस समय बोरिंग वाली मशीन ट्रैक्टर से निकलकर मोटरसाइकिल से टकराई उसी समय ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया राहुल नाम का युवक एवं उसकी मां काफी देर तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे तथा समय से इलाज ना मिलने के कारण राहुल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई
रेखा देवी को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
बताया जाता है जब मृतक के परिवार जनों को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे तथा सरकारी एंबुलेंस को बुलाकर गंभीर रूप से घायल रेखा देवी को जिला बरेली स्थित न्यू मेडिसिन अस्पताल में भर्ती कराया खबर लिखे जाने तक रेखा देवी की हालत गंभीर बताई जाती है
गरीबी में जी रहा था परिवार
गांव वालों से बात करने पर पता चला कि मृतक राहुल के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब है राहुल कि अपने परिवार में तीसरे नंबर पर था उससे बड़ी दो बहन एक भाई तथा एक छोटा भाई है
पुलिस पहुंची मौके पर
दुर्घटना की सूचना पाकर थाना बिशारतगंज की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा ट्रैक्टर को ले जाकर थाने में खड़ा कर दिया गया
किसी भी प्रकार की खबर लगवाने के लिए संपर्क करें
✍ मोहित पोरवाल
