कन्नौज: डीएम ने नव चयनित लेखपालो को सिखायीं व्यवहारिक बातें, बताये कामकाज के तरीके




कन्नौज: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में नवचयनित लेखपालों के पदीय दायित्वो/कार्यों को कुशलतापूर्वक निर्वहन किये जाने हेतु राजस्व विभाग के मुख्य विषयों पर 4 दिवसीय लघु प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर कहा कि प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेगें तो बहुत ही जल्द  सभी कार्य सीख पायेगें। 

कहा कि आपको अभिलेख खसरा, खतौनी, नक्शा से रोज वास्ता पडेगा। प्रशिक्षण में बताए जा रहे सभी नियमों, कानूनों तथा जानकारियों को पूर्णतः आत्मसात करें ताकि फील्ड स्तर पर कार्य करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। संतुलन और सकारात्मक सोच के साथ ही अपने कार्यों का निर्वहन करें। आप सभी जनता की जमीन के संरक्षक हैं और आपकी कलम से ही व्यक्ति की हैसियत का मूल्यांकन लिखे जाने के साथ ही अधिकांश धरातलीय रिपोर्ट्स तैयार की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सिखाई जा रही व्यवहारिक बातो को प्रमुखता से आत्मसात करें। आप अपने आचरण, व्यवहार तथा कार्य शैली से बड़े स्तर पर अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा बना सकते हैं। आप जो भी कार्य करें, नियम, कानून के दायरे में करेंगे तो आगे दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कानून का ज्ञान होने के साथ-साथ व्यवहारिक होना भी जरूरी हैं, ये सोच कर चले की सामने वाले को जानकारी नहीं है, उसे पूरी शालीनता से समझाये, जनता के प्रति विनम्र रहे, आपकी वाणी अच्छी होनी चाहिए ।

इस मौके पर आई0जी0आर0एस0 के संदर्भ में विस्तार से जानकारी श्री अनूप कुमार सक्सेना (स्टेनो ) जिलाधिकारी कार्यालय तथा खसरा, खतौनी, नक्शा के संबंध में विस्तार से जानकारी श्री मदन मोहन राजस्व निरीक्षक, श्री दुर्गेश गुप्ता लेखपाल, श्री आफताब आलम लेखपाल द्वारा  दी गयी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आशीष कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर नवनीता राय सहित संबंधित अधिकारी व नव चयनित लेखपाल उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form