कन्नौज: आज राजकीय महिला महाविद्यालय, बांगर, कन्नौज के तत्वावधान में बीए प्रथम वर्ष की नव प्रवेशित छात्राओं हेतु महाविद्यालय की प्राचार्या रीतू सिंह के संरक्षण एवं अध्यक्षता में दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया।
सभी विषयों के प्रवक्ताओं ने अपने विषय से संबंधित तथा अन्य संबंधित जानकारी भी प्रदान की। इस दौरान छात्राओं को छात्रवृत्ति, प्रवेश, पाठ्य सहगामी क्रियाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई।
प्राचार्या ने छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें समाज में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होने को कहा एवं अनुशासन बनाए रखने एवं नियमित अपनी कक्षाएं लेने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन गृह विज्ञान प्रवक्ता अम्बरीन फातिमा ने किया एवं प्रेसिडेंट के रूप में विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप प्रोग्राम्स के बारे में बताया एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी के रूप में छात्रवृत्ति के लिए किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में बताया।
कार्यक्रम में प्रवक्ता इतिहास डॉ. नीलम सोनी ने रेंजर्स प्रभारी के रूप में समय-समय पर लगने वाले शिविरों की जानकारी दी।, प्रवक्ता हिंदी शैलेंद्र कुमार ने समारोहक के रूप में वर्ष भर की जाने वाली गतिविधियों के बारे में चर्चा की।
एवं प्रवक्ता शिक्षाशास्त्र डॉ. नेहा मिश्रा ने एन.एस.एस.कार्यक्रम अधिकारी के रूप में इसकी विस्तृत रूपरेखा एवं सेवा भाव के बारे में बताया। पी.पी.यादव ने प्रवक्ता पुस्तकालय ने ई लाइब्रेरी एवं पुस्तकों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
नूपुर, अजीत, किरण आदि उपस्थित रहे।
.jpg)