कन्नौज: भाजपा नेता को पीटने वाले थानाध्यक्ष लाइन हाजिर



कन्नौज: विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सादे कपड़ों में कैंटीन में छापेमारी करने पहुंचे। उन्हें अंदर घुसता देखकर भाजपा नेता ने सवाल पूछ दिया। इससे थानाध्यक्ष भड़क गए। गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए और नाक की हड्डी टूट गई। मामले को लेकर भाजपा विधायक ने एसपी से शिकायत की। सीओ से जांच कराने के बाद एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया।

विशुनगढ़ कस्बे में एक शराब ठेके के पास संचालित कैंटीन में शराब बिक्री की सूचना मिली तो थानाध्यक्ष देवेश कुमार सादे कपड़ों में ही कैंटीन में छापा मारने पहुंच गए। यहां मौजूद भाजपा के बूथ अध्यक्ष नीलेश कुमार द्विवेदी उर्फ नीलू ने सादे कपड़ों में कैंटीन की तलाशी कर रहे एसओ को टोक दिया तो वह भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए भाजपा नेता पर लात-घूंसे बरसा दिए। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मामले की सूचना भाजपा नेता नीलू के भाई सुधीर ने क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय को दी।

विधायक भी मौके पर पहुंची

कुछ ही देर में विधायक अर्चना पांडेय विशुनगढ़ पहुंच गईं। उन्होंने फोन पर मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की और फिर घायल को छिबरामऊ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर एसपी ने सीओ छिबरामऊ ओमकार नाथ शर्मा को विशुनगढ़ भेज कर मामले की जांच कराई। इसके बाद सोमावर को एसपी ने थानाध्यक्ष देवेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।

सीओ छिबरामऊ ने शुरू की जांच

उनकी जगह बहवलपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार कश्यप को विशुनगढ़ थाने का चार्ज सौंपा है। इस मामले को लेकर सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि विशुनगढ़ थानाध्यक्ष ने चेकिंग के दौरान एक युवक से अभद्रता की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उनको लाइन हाजिर कर दिया। छिबरामऊ सीओ द्वारा जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form