कन्नौज: एडीएम और एडिशनल एसपी ने कराया बाढ़ आपदा बचाव का मॉक ड्रिल



कन्नौज: अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आशीष कुमार सिंह एंव अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह की उपस्थिति में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ आपदा से बचाव हेतु माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। 

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने कहा कि आपदा प्रतिक्रिया क्षमताओे को बेहतर बनाने एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये इस माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया । माॅक ड्रिल का उद्देश्य बाढ़ स्थिति/व्यक्ति के नदी, झील, नहर, पोखरा, कुआँ, तालाब, नाला गड्ढा, जल प्रपात में डूबने आदि के दृष्टिगत तैयारी और प्रक्रिया कार्यवाही को तत्पर्य करना है। 

माॅक ड्रिल में एनडीआरएफ टीम द्वारा खोज और बचाव अभियान, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के लिये निकासी प्रक्रिया, प्राथमिक चिकित्सा और चिकित्सा प्रतिक्रिया अभ्यास तथा पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम के बीच समन्वय आदि के संबंध में माॅक ड्रिल की गई है। 

माॅक ड्रिल के दौरान उपजिलाधिकारी सदर रामकेश सिंह, प्रभारी तहसीलदार सदर हिमांशू प्रभाकर, जिला होमागार्ड कमांडेट, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form