श्रावणी मेला: होमगार्ड जवान स्कूल में बच्ची के साथ कर रहा था गंदी हरकत, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

कहल्ो.jpg

देवघर : झारखंड के देवघर जिले के एक स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ एक होमगार्ड अश्लील हरकत कर रहा था। तभी उसे दूसरी छात्रा ने देख लिया। जिसके बाद उसने शोर मचाकर लोगों को इक्टठा कर लिया। देखते ही देखते लोग वहां जमा हो गये। लोगों ने होमगार्ड को पकड़ लिया। आरोपी होमगार्ड श्रावणी मेला में ड्यूटी करने आया था। आरोपी होमगार्ड की पहचान बसंत कुजूर के रूप में हुई है जो गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर गांव का रहने वाला है। 

यातायात डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि श्रावणी मेला ड्यूटी में होमगार्ड को लगाया गया था। बड़ी संख्या में होमगार्डों को कुंडा थाना के कोरियासा मध्य विद्यालय में रुकने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार सुबह आरोपी होमगार्ड नाबालिग स्कूली छात्रा को अपने कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत कर रहा था। उसे दूसरी छात्रा ने देख मामले की जानकारी उसके घरवालों को दे दी। मौके पर छात्रा के घरवाले पहुंचे व पीड़िता से जानकारी ली। पीड़िता परिजनों को जानकारी देते हुए रोने लगी। 

पीड़िता के पिता ने थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांड संख्या- 114/2024 बीएनएस 2023 की धारा- 74/78 एवं 12 पोस्को एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी होने पर एसडीपीओ ऋत्विक श्रीवास्त घटनास्थल पहुंचे। कुंडा थानेदार ने आरोपी को स्कूल से गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल स्कूल से सभी होमगार्ड को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने का आदेश दिया है। वरीय अधिकारी के आदेश पर स्कूल खाली कर दी गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form