हेमंत सोरेन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, शामिल हुए घटक दल के नेता

हेमंत_सोरेन_शपथ1.jpg

रांची: हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। हेमंत सोरेन मौजूदा सरकार के कार्यकाल में दूसरी बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। कल शाम को निवर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया था। 

इसके ठीक बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। आज फिर तकरीबन 12 बजे हेमंत सोरेन, गठबंधन के नेताओं के साथ राज्यपाल से मिले। राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया था। मुख्यमंत्री आवास में मीटिंग के बाद तय हुआ कि आज ही शपथ ग्रहण होगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form