बिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, 2 दर्जन लोग झुलसे

tajiya_fire.jpg

अररिया : बिहार के अररिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। जिले के पलासी थाना क्षेत्र के पिपरा बिजवार में ताजिया जुलूस लेकर निकले करीब दो दर्जन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। आनन-फानन में झुलसे लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए है।

अररिया में ताजिया जुलूस में करंट

अररिया की इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मुहर्रम का जुलूस निकला था और ताजिया लेकर लोग जा रहे थे। अचानक ताजिया एक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। जिससे जुलूस में शामिल लोग इसकी चपेट में आ गए। करीब दो दर्जन से अधिक लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। बताया कि आनन-फानन में इन घायलों को इलाज के लिए पलासी के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां कुछ लोगों की हालत अधिक गंभीर देखते हुए उन्हें अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।

15 से 16 लोग घायल 

सदर अस्पताल पहुंचे एसडीओ अनिकेत कुमार सहित सिविल सर्जन ने घायलों का हाल चाल जाना और पीड़ित को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि लगभग 15 से 16 लोग घायल हैं। 3 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं जो खतरे से बाहर हैं। बाकी 2 पेशेंट प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, हालांकि इनकी भी स्थिति में सुधार है। जुलूस का रूट बदला गया था, इसकी जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form