जसगलाई से जेबीकेएसएस उम्मीदवार श्री बिमल बैठा से मिले समाज सुधारक शक्ति प्रसाद

 


जमशेदपुर :  साकची में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जेबीकेएसएस उम्मीदवार श्री बैठा, उनके करीबी मित्र श्री विजय सोय, और उनके भाई बंटी भाई शामिल हुए। इस बैठक में समाज सुधारक और आयोजक एनआरआई शक्ति प्रसाद के साथ आगामी विधानसभा चुनावों के संदर्भ में एक नई बिजनेस लॉबी के गठन पर चर्चा की गई।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि चुनावी रणनीतियों को मजबूत करने के लिए विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस दौरान सभी सदस्यों ने समाज में सुधार लाने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

यह बैठक राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, और इससे आगामी चुनावों में एक नई दिशा मिल सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form