अनियंत्रित होकर पलटा सिलेंडर लदा ट्रक, 1 की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर

 अनियंत्रित होकर पलटा सिलेंडर लदा ट्रक, 1 की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर

रांची: गोड्डा जिला में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 5 अन्य लोग इस हादसे से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा जिला के ललमटिया पीरपैंती मुख्य मार्ग के ललमटिया सिद्धो-कान्हो चौक के पास हुआ है जहां अनियंत्रित तेज रफ्तार सिलेंडर लदा ट्रक पलट गया. जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार (26 नवंबर) की है. 

हादसे में एक की मौत, 5 घायल
बताया जा रहा है कि सिलेंडर लदा तेज रफ्तार ट्रक गोड्डा की तरफ से ललमटिया के रास्ते से होते हुए पीरपौंती की ओर जा रहा था इसी बीच ललमटिया सिद्धो-कान्हो चौक के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ठाकुर गंगटी निवासी पवन महतो अपने बाइक से गिरिडीह की तरफ जा रहे थे. इसी बीच उसके विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो पलट गया. जिससे ट्रक में लदा गैस सिलेडर सड़क पर बिखर गया. जिसकी चपेट में आसपास खड़े और सड़क पर चल रहे लोग चपेट में आ गए. वहीं इस घटना की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं इस हादसे में 5 अन्य लोग घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
 
 
मृतक व्यक्ति की पहचान ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के बभनिया के कोलबड्डा निवासी प्रेम कुमार पवन (46 वर्ष) पिता- सहदेव महतो के रुप में की गई है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में अमीर चंद हंसदा, ताला हांसदा, रितेश हांसदा, विकास कुमार, अमन किस्कू के नाम शामिल हैं. घटना में गाड़ी का ड्राइवर भी गाड़ी में फंस गया था जिसे काफी मश्क्कत के बाद स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला. गाड़ी के ड्राइवर विकास कुमार और अमन किस्कू की हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला सदर अस्पताल गोड्डा रेफर किया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form