देवघर : दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने निकला था पॉलिटेक्निक का स्टूडेंट, झाड़ियों में मिली लाश

 

sucide10.jpeg

देवघर : झारखंड के देवघर में दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आयी है। यहां दोस्त की बर्थ डे पार्टी में निकले पॉलिटेक्निक के स्टूडेंट की लाश झाड़ियों में मिली है। मृतक छात्र का नाम सनोज कुमार पोद्दार है और वो जिले के सारठ, हेठडीह गांव का निवासी था। फिलहाल वो पथरौल के उपरटोला में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। सनोज की लाश को पुलिस ने मधुपुर-गिरिडीह रेलवे ट्रैक के निकट ओझा मोड़ की झाड़यों से बरामद किया है। सनोज को चाकू से 20-25 वार कर मारा गया है। पुलिस ने मृतक की बाइक को ढूंढ निकाला है और अब उसके मोबाइल की तलाश की जा रही है। 


क्या है पूरा मामला 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सनोज मधुपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। कुछ सप्ताह पहले ही उसने यहां निबंधन कराया था। पॉलिटेक्निक कॉलेज में वो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वहीं, सनोज के रिश्तेदारों ने बताया है कि शनिवार की सुबह वो कॉलेज जाने की बात बोलकर घर से निकला। शाम तक उसके नहीं लौटने के बाद तलाश की जाने लगी। इस दौरान सनोज का मोबाइल भी स्वीच ऑफ हो गया। खोजबीन के दौरान सनोज के दोस्तों ने बताया कि वो अपने नियमित दोस्तों के साथ न जाकर शुभम नाम के लड़के के साथ कहीं गया है। घटना से कुछ देर पहले उसने रेलवे लाइन के ट्रैक पर से अपने कुछ फोटो भी साथियों को भेजा था। पुलिस ने इसी सूत्र के आधार पर अनुसंधान शुरू कर दिया। 

कैसे हुई सनोज की हत्या 

हत्या का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने शुभम नाम के लड़के की तलाश की। शुभम को पुलिस स्टेशन बुलाया गया। शुभम की निशानदेही पर ही झाड़ियों से सनोज की लाश को बरामद किया गया। वहीं कुछ दूरी पर पुलिस को सनोज की बाइक भी मिली है। पुलिस के अनुसार शुभम बाइक पर स्टेशन तक जाने की बात कहकर सवार हुआ था। लेकिन रास्ते में उसने सनोज से एक दोस्त की पार्टी में चलने के लिए कहा। इसी दौरान, रेलवे ट्रैक के पास पहुंचने पर वहां तीन-चार युवक आये औऱ उन्होंने पर चाकू से सनोज पर वार करना शुरू कर दिया। इससे कुछ ही देर में उसकी जान चली गयी। हालांकि इस बीच शुभम ने उसे बचाने की कोशिश भी की। इससे उसका भी एक हाथ जख्मी हो गया है। हमलावरों में से दो ने अपने चेहरे को मास्क से छिपा रखा था। पुलिस ने फिलहाल शुभम को हिरासत में रखा हुआ है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form