बनारस के तर्ज पर रजरप्पा में भैरवी नदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, 10 हजार श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा



 रांची : बनारस के तर्ज पर रजरप्पा में भैरवी नदी के तट पर गंगा महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। रजरप्पा मंदिर की भैरवी नदी के तट पर सोमवार को मंत्रोचार एवं विधि-विधान के साथ गंगा महाआरती का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने मां गंगा की आरती उतारी। शंख, घंटी की ध्वनि और मां गंगा की आरती के बीच श्रद्धालु भावविभोर हुए। इसके साथ ही ओम जय गंगे माता, चंद्र सी ज्योत तुम्हारी, जल निर्मल आता... की गूंज से रजरप्पा गूंजायमान हो गया। गंगा महाआरती से पहले रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों की ओर से भैरवी नदी के तट पर पूजा की गयी। 


10 हजार श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण 


गौरतलब है कि हर साल की भांति इस साल भी मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के द्वारा यह भव्य आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर समिति के द्वारा भोग की भी व्यव्स्था की गई। इसमें लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के बीच खीर, पूड़ी, सब्जी और हलवा का वितरण किया गया। गंगा महाआरती से पूर्व रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के द्वारा पूजन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 4 बजे से भक्ति जागरण से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड विधानसभा के सचेतक सह मांडू विधायक जेपी पटेल, हजारीबाग विधायक मनीष जयसवाल, सिमरिया विधायक किशुन दास, बोकारो विधायक बिरंची नारायण की धर्मपत्नी नीना नारायण के द्वारा किया गया। मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव जयसवाल ने कहा कि मां गंगा के आशिर्वाद से यह क्षण एतिहासिक हो गया है। कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी टीम एक महीने से काम कर रही थी। कहा कि मां गंगा की स्वच्छता और भव्यता को बनाये रखने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। 


आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान 


इस आयोजन को सफल बनाने में रजरप्पा न्यास समिति के संरक्षक सुभाशीष पंडा, अजय पंडा, छोटू पंडा, नंदू गुप्ता, रविन्द्र साहु, राजेश प्रसाद, विजय मेवाड़, शरद जैन, अशोक जैन, संयोजक नीतीश गुप्ता, संजय कुमार, समिति के वरीय उपाध्यक्ष रवि साहु, अंकित सिंह, सुनील चक्रवर्ती, संतोष तिवारी, दीनदयाल साहु, बबली सिंह, प्रीतम झा, सोनू, सोनी, विकास यादव, प्रदीप महतो, विनीत यादव, राहुल पासवान, सचिन करमाली, छोटू केवट और सुरज वर्मा सहित कई लोगों का योगदान रहा। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form