पति-पत्नी, देवर और वीडियो कॉल के जाल में ऐसे फंसते थे लोग, गिरिडीह पुलिस का बड़ा खुलासा





पति, पत्नी और देवर मिलकर लोगों को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाते थे। पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग के इस शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामला गिरिडीह के सरिया थानाक्षेत्र का है। पुलिस ने इस केस में 21 वर्षीय सृष्टि और उसके देवर 21 वर्षीय विकास मंडल को गिरफ्तार किया है। वहीं, पति सिकंदर मंडल फरार है। तीनों आरोपी, गिरिडीह के सरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत केशवारी गांव के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


गिरिडीह के सरिया में सक्रिय था गिरोह

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि सरिया इलाके में सक्रिय एक गिरोह लोगों को सेक्सटॉर्शन में फंसाकर ब्लैकमेल करता है पैसों की उगाही करता है। एसपी ने सदर डीएसपी को उक्त मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएसपी संदीप ने अपनी टीम के साथ सरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत केशवारी गांव में छापा मारा जहां सृष्टि और विकास की गिरफ्तारी हुई। मौके से सृष्टि का पति सिकंदर मंडल फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। 


वेबसाइट के जरिए लोगों को ऐसे फंसाते थे

सृष्टि और विकास ने पुलिस को बताया कि उन्होंने न्यूड वीडियो कॉलिंग के लिए वेबसाइट बना रखा था। इस वेबसाइट पर 50-100 रुपये में रजिस्ट्रेशन होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर्स के बीच व्हाट्सएप नंबर शेयर किया जाता है। वेबसाइट में वीडियो कॉलिंग के लिए 50 रुपये प्रति मिनट चार्ज लिया जाता था। रकम का भुगतान करने के बाद लड़की की तस्वीर और वीडियो भेजा जाता था। यूजर्स चुनता था कि उसे किस लड़की से न्यूड वीडियो कॉलिंग करना है। इसके बाद रिकॉर्डेड वीडियो से यूजर की न्यूड वीडियो कॉलिंग कराई जाती थी। चैटिंग के दौरान यूजर का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता था। फिर ब्लैकमेल कर उगाही की जाती थी। 


रिकॉर्डेड वीडियो से कराते थे न्यूड वीडियो कॉलिंग

सृष्टि ने पुलिस को बताया कि यदि कभी किसी यूजर को शक होता कि सामने लड़की का रिकॉर्डेड वीडियो चल रहा है तो वो खुद बात करने लगती थी। तब, लड़की की आवाज सुनकर यूजर संतुष्ट हो जाता था। एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form