लड़कियों की फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो कॉल करने वाले 3 युवक गिरफ्तार


 

  जमशेदुपर: जमशेदुपर पुलिस लगाकार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही है अब एक ताजा खबर सामने आई है जिसमें पुलिस ने सोशल मीडिया साइट पर फेक आईडी बनाकर हनी ट्रैप करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन भी जब्त किया है. इसके साथ ही पुलिस ने इन लोगों के द्वारा चलाए जाने वाले एक फेक व्हाट्सएप आईडी और 3 फेक इंस्टाग्राम आईडी का खुलासा किया है. पुलिस के गिरफ्तार में आए सभी आरोपी 18 से 19 साल के बताए जा रहे हैं. जिसमें परसुडीह गोलपहाड़ी के रहने वाले जगजीत सिंह, जुगसलाई पंछी मोहल्ला के रहने वाले आसिफ रजा और शंकपुर निवासी समीर शर्मा के नाम शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी फेक इंस्टा और व्हाट्सएप आईडी के जरिए लोगों को हनी ट्रैप का शिकार बनाते थे. ये सभी आरोपी शहर के अच्छे और बड़ें स्कूलों में स्टडी करने के बाद आगे की पढ़ाई कर रहे है. 

 इस तरह से लोगों को झांसे में लेते थे आरोपी

मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम आईडी में फेक अकाउंट क्रिएट करते थे जिसमें वे प्रोफाइल पिक में लड़कियों की फोटो लगाते थे और इसके बाद वे रैंडमली लोगों को फॉलो रिक्वेस्ट सेंड करते थे जिसके बाद जो उनके रिक्वेस्ट को स्वीकार करते थे उन्हें वे बाद में वीडियो कॉल करते थे और उन्हें कॉल में आने को कहते थे. जब लोग उनके झांसे में आकर कॉल रिसीव करते थे तो वे वीडियो कॉल में अश्लीलता से भरी वीडियो चला देते थे जिसमें लड़की की न्यूड तस्वीर या वीडियो होता था. इसके बाद वे सामने वाले की हरकतों को स्क्रीन रिकॉर्ड कर लेते थे और उसके बाद उनके सगे रिश्तेदारों को यह वीडियो भेजने की बात कहकर उन्हें ब्लैमेल करते थे और उनसे रूपयों की डिमांड करते थे. हालांकि पुलिस ने अब उन्हें पकड़ लिया है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form