
रांची: धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, विधायक ढुल्लू महतो की तबीयत बिगड़ने की खबर जैसे ही समर्थकों को लगी, उनकी भीड़ इकट्ठी हो गई.
जानकारी के अनुसार, विधायक ने पेट में दर्द और बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला के असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.