काला लिबास, चेहरा उदास; पाकिस्तान फातिमा बन निकाह करके लौटी अंजू का अब क्या होगा, जानिए


अलवर : राजस्थान के अलवर में परिवार को छोड़कर पाकिस्तान में प्रेमी के पास गई अंजू भारत लौट आई है। कल रात अंजू वाघा बॉर्डर के जरिए भारत में दाखिल हुई। पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह के लिए धर्म बदलकर कथित तौर पर फातिमा बन गई अंजू करीब 5 महीने से पड़ोसी मुल्क में थी। भारत में दाखिल होने के बाद उसे बीएसएफ कैंप में ले जाया गया। अंजू से वहां पूछताछ की गई है। भारत लौटने के बाद उसकी पहली तस्वीर भी बीएसएफ कैंप से सामने आई है। अंजू इस तस्वीर में काले लिबास में उदास चेहरे के साथ बैठी नजर आ रही है।


बताया जा रहा है कि अंजू को पूछताछ के लिए दिल्ली भी ले जाया जा सकता है। खुफिया एजेंसियां अंजू से सवाल-जवाब कर सकती हैं। पूरी तरह यह संतुष्ट होने के बाद ही उसे घर जाने की इजाजत दी जा सकती है कि पाकिस्तान में वह किसी तरह की साजिश का हिस्सा तो नहीं बन चुकी। हालांकि, अंजू के पति और पिता समेत सभी परिजनों ने रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया था। अंजू के खिलाफ उसके पति ने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। ऐसे में अंजू को लंबी कानूनी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ सकता है।

लौटकर बोली अंजू, खुश हूं

भारत आन के बाद अंजू की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अंजू ने एएनआई से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि वह खुश है। मास्क से चेहरा छिपाए हुए अंजू ने कहा, 'मैं हैपी हूं।' उससे बार-बार सवाल किया गया कि उसे भारत वापस क्यों भेजा गया है, इस पर उसने नो कॉमेंट्स कहकर जवाब देने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान में कर चुकी निकाह

परिवार को धोखे में रखकर पाकिस्तान गई अंजू ने शुरुआत में कहा था कि वह अपने दोस्त नसरुल्ला के परिवार में एक निकाह में शामिल होने आई है। हालांकि, बाद में उसकी नसरुल्ला  से निकाह की बात सामने आई थी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में उसने नसरुल्ला के साथ प्री वेडिंग वीडियो भी बनवाया था जो काफी वायरल हुआ था। धर्म परिवर्तन के बाद नसरुल्ला के साथ निकाह करने वाली अंजू उर्फ फातिमा पर तोहफों की बरसात हो गई थी। उसे जमीन से मकान तक कई कीमती तोहफे दिए गए। अंजू ऐसे समय पर पाकिस्तान गई थी जब भारत में पड़ोसी मुल्क से भागकर चार बच्चों की मां सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन के पास नोएडा आ गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form