
रांची/डेस्क: रांची फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. 31 दिसंबर 2023 तक ट्रैफिक व्यवस्था मे बदलाव होगा.
रात्रि 11:00 से सुबह 5:00 बजे तक में रोड ओवर ब्रिज की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा. सुजाता चौक की तरफ से राजेंद्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन स्मार्ट बाजार रेडिसन ब्लू, कडरू ब्रिज, अरगोड़ा चौक होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होगें. हिनू चौक से मेकॉन चौक होकर सुजाता चौक जाने वाले वाहन देवेंद्र मांझी चौक कटरु ब्रिज होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे सकेंगे.
कुसई घाघरा से कमांडेंट आवास मोड होकर सुजाता चौक की ओर जाने वाले सभी वहां कमांडेंट आवास मोड़ से मेकॉन चौक देवेंद्र मांझी कडरू ब्रिज होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. निवारणपुर से राजेंद्र चौक होकर सुजाता चौक की ओर जाने वाले सभी वहां निवारण पुर से युवराज होटल के बगल से कटरु ब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगें.