Jharkhand Weather Update: दिसंबर के आते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का पूर्वानुमान

 Jharkhand Weather Update: दिसंबर के आते ही पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD का पूर्वानुमान


रांची: नवंबर महीना खत्म होने वाला है. और अब बस दिसंबर चढ़ने वाला है. दिसंबर के आने के साथ ही राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है. सुबह से ही घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. वहीं, आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है. मौसम का मिजाज बदलने के कारण दोपहर में भी गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है. 
 
पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ हवाओं के वजह से राजधानी ठंड के आगोश में है. बढ़ती ठंड के कारण सुबह में आसमान में कुहासा छाया रहने की संभावना है. इसी बीच राज्य में अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राज्य में बंगाल खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर दिखेगा. मौसम विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दो से चार दिनों के बीच आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. विभाग ने यह भी बताया है कि राज्य में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है इसका आंशिक असर राज्य में दिखेगा. इस वजह से राज्य के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. वहीं, आसमान साफ होने के बाद मौसम के तापमान में गिरावट आने की संभावना है. 
 
रविवार को रहा अबतक का सबसे ठंडा दिन
बता दें, इस साल रविवार (26 नवंबर) को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा. वहीं, मंगलवार को आसमान में काले बादल छाये थे. और हवा चलने के साथ ठंड में बढ़ोत्तरी देखने का मौका मिला. आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, इस साल भी कंड़ाके के ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अब दिसंबर माह के शुरूआत होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है. हालांकि, अभी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form