
रांची/: झारखंड में साइबर क्राइम की घटनाओं में वृद्धि ने साइबर पुलिस के कान खड़े कर दिये है. जिसके बाद साइबर पुलिस भी साइबर ठगों पर लगातार कारवाई कर रही है. ताजा मामले में जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने साइबर अपराधियों की पर कारवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मुरलीडीह व घोषबाद गांव में छापेमारी की.
इस दौरान पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें घोषबाद गांव निवासी रियाज अंसारी, मुरलीडीह गांव निवासी विदुर महतो, विशाल मंडल, जयंत विश्वास व अजय यादव भी शामिल है.
इन सभी के पास से काफी सामान भी बरामद किया गया है. बरामद किये गए सामानों में 19 मोबाइल जिसमें एक आईफोन भी है, 34 सिम, 02 एटीएम, 02 सोने का चेन एवं 01 लॉकेट है.
पुलिस ने साइबर आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या- 64/23के तहत भादवि की धारा 414/ 419/420/467/468/471/120(बी) एवं आईटी एक्ट की धारा 66(बी) (सी) (डी) के अंतर्गत एफआइआर दर्ज किया गया है