गिरिडीह में नक्सलियों ने जगह-जगह चिपकाया पोस्टर, लंबे समय के बाद दिखी चहल कदमी

pirtand.jpg

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड इलाके में भाकपा माओवादियों ने पोस्टरबाजी की घटना को अंजाम दिया है। पोस्टरबाजी हरलाडीह और चिरकी के इलाके में की गई है। कहा जा रहा है कि मंगलवार की देर रात को माओवादियों ने यह पोस्टर लगाया है। जिसे पुलिस ने बुधवार की सुबह उखाड़ दिया है। पोस्टर में पुलिसिया जुल्म-अत्याचार को मुंहतोड़ जवाब देने की बात लिखी गई है।


22 दिसंबर को है नक्सलियों ने किया है बंद का ऐलान  
 गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2023 को नक्सलियों द्वारा बंद की घोषणा की गई है। माना जा रहा है कि इस कारण से ही इस पोस्टरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। इधर पोस्टर चिपकाने की सूचना के बाद से एसपी दीपक शर्मा ने सर्च अभियान को तेज कर दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि पीरटांड और पारसनाथ नक्सलियों के सुरक्षित ठिकाना रहा है। यहां नक्सलियों की चहल कदमी रहती है। हालांकि पिछले कुछ वर्ष से पुलिस की कार्रवाई और हाल के दिनों में एसपी दीपक के नेतृत्व में नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है इस कारण से नक्सली बैकफुट पर आ गये हैं। 

मालूम हो कि पीरटांड प्रखंड भाकपा मावोवादी के बड़े नेता और एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, अनल ऊर्फ पतिराम मांझी का गृह क्षेत्र है। इस इलाके से सटे हुए क्षेत्र में विवेक का भी घर है। जबकि अजय महतो समेत आधा दर्जन से अधिक मोस्ट वांटेड नक्सली इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form