जामताड़ा में जुटे 56 प्रजाति के विदेशी पक्षी, वन समितियों ने उठाए यह कदम

pakshi.jpg

जामताड़ा : सर्दी का मौसम शुरू होते विदेशी पक्षियों का आगमन झारखंड में होने लगता है। जामताड़ा में भी रंग-बिरंगे प्रवासी परिंदों का आना शुरू हो गया है। ये पक्षी ठंडे देशों से हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर यहां आते हैं। यह प्रवासी पक्षी नवंबर से मार्च तक यहां प्रवास कर प्रजनन करते हैं। यहां के लादना डैम परिसर करीब 56 प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों की चहक से गुलजार है। 


वन समितियों ने किया जागरूक
डीएफओ अजिंक्य बनकर देवीदास ने बताया की प्रवासी पक्षियों का शिकार रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि प्रकृति के इस खूबसूरत जीव के साथ छेड़छाड़ न करें। जिले में 130 वन समितियां हैं, जो इन मेहमान पक्षियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form