पाकिस्तान में सनसनीखेज घटना: लड़कों के साथ किया डांस, वीडियो वायरल होने पर परिवार ने उतारा मौत के घाट



लाहौर : पाकिस्तान में एक 18 साल की लड़की की ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना कोहिस्त्रान इलाके की है, जहां पर लड़की के घरवालों ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के पीछे लड़की का एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह कुछ अन्य लड़कों के साथ डांस कर रही है। परिवार ने इस घटना को स्थानीय जिरगा के आदेश पर अंजाम दिया। बताया जाता है कि लड़की के साथ वीडियो में दिखी दूसरी लड़की साथियों को भी मारने का आदेश जिरगा ने दिया था। लेकिन समय रहते पुलिस वहां पहुंच गई, जिससे उसकी जान बच गई। 

इस तरह से लड़की की हत्या से पाकिस्तान में काफी ज्यादा गुस्सा है। तमाम लोग ऑनर किलिंग को खत्म करने की बात कर रहे हैं। एआरवाई न्यूज से बात करते हुए जिला पुलिस अधिकारी मुख्तियार तनोली ने कहाकि पुलिस घटना की जांच कर रही है। लड़की के परिजनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, हिंसा बढ़ने के बाद वीडियो में दिखने वाले लड़के फिलहाल छिप गए हैं। लड़की के शव को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल-लीगल के लिए भेजा गया था। इसके बाद शव उसके परिवार को वापस कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिखने वाली लड़की का कहना है कि उसे अपने परिवार से कोई खतरा नहीं है। इसके बाद उसने परिवार के पास वापस जाने की इच्छा जताई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है कि लड़की को किसने मारा। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि जिरगा में किसने इस तरह का आदेश दिया। जियो टीवी के मुताबिक 10 साल पहले भी ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना हुई थी। तब जिरगा के ही आदेश पर पांच महिलाओं की हत्या कर दी गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form