सरायकेला-खरसावां : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित एक मंदिर परिसर में डांसरों से अश्लील डांस कराया जा रहा था। डांस के दौरान नशे में धुत दर्जनों युवा मस्ती में झूम रहे थे। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने इसका भंडाफोड़ कर दिया। खबर है कि अश्लील डांस करने वाली 6 डांसर और इस कारनामे को अंजाम देने वाले दर्जन भर युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एडीएम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को ये कामयाबी मिली है। हालांकि कहा जा रहा है कि मंदिर परिसर में डांस कार्यक्रम की अनुमित मौखिक रूप से पुलिस से पहले ही ली गयी थी। लेकिन किसी ने एडीएम को इसकी गुप्त सूचना दी औऱ फिर कार्रवाई की गयी।
पुलिस ने ऐसे बोला धावा
इस बाबत एडीएम पारुल कुमार ने बताया कि शनिवार की रात डांस का कार्यक्रम स्थानीय पूजा केमिटी के सदस्य ही करा रहे थे। डांस के समय मंदिर के सामूदायिक भवन अंदर से बंद कर दिया गया था। यहां छह डांसरों के साथ दर्जन भर युवा नशे में धुत हो कर अश्लील तरीके से ठुमके लगा रहे थे। ये सभी युवक यहां बतौर दर्शक बुलाये गये थे। इसी बीच यहां आदित्यपुर पुलिस दल ने धावा बोला और मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। दर्शक युवा मंदिर से भागने लगे लेकिन पुलिस जवानों ने उनको पीछा कर गिरफ्त में ले लिया। सभी आरोपी युवकों से थाने में पूछताछ की जा रही है।
गोपनीय तरीके से हो रहा था डांस
मिली खबरों में बताया गया है कि आदित्यपुर के मंदिर परिसर में ये डांस कार्यक्रम गोपनीय तरीके से हो रहा था। पूजा कमिटी ने इसे पूरी तरह गोपनीय रखने के लिए रात को आयोजित किया था। डांस करने के लिए जुगसलाई से आधा दर्जनों को डांसरों को पैसे देकर बुलाया गया था। कार्यक्रम इतना गुपचुप तरीके से हो रहा था कि आसपास के स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी नहीं थी।
