बीती सदी के महापुरुष थे गांधी, मोदी नए युगपुरुष; उपराष्ट्रपति के बयान पर सियासी बवाल


Prabhat Vision : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री मोदी की महात्मा गांधी से तुलना की है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि मैं आपको एक बात कहना चाहूंगा, पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, इस शताब्दी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा से हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा दिलाया, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रगति के उस रास्ते पर डाल दिया है, जिस पर हम सदैव देखना चाहते थे। दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को महाराष्ट्र के मुंबई के ओपेरा हाउस में श्रीमद राजचंद्र की जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यह बाते कहीं। 


विपक्ष ने उठाए सवाल 
हालांकि उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस बयान के बाद विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के बयान की आलोचना की है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने उपराष्ट्रपति के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने सभी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- चापलूसी की एक सीमा होती है, उन्होंने सभी हदें पार कर दी हैं। अगर आप प्रधानमंत्री मोदी की तुलना महात्मा गांधी से करते हैं तो यह शर्मनाक है।


बसपा सांसद ने भी पूछे सवाल 
बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि आज उपराष्ट्रपति ने कहा पिछली शताब्दी के महापुरुष महात्मा गांधी थे, इस शताब्दी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं। मैं उपराष्ट्रपति से पूछना चाहूंगा की संसद में प्रधानमंत्री के ही दल के सांसद द्वारा एक समुदाय विशेष को अपशब्द इस्तेमाल करने की छूट दे कर किस नये युग की शुरुआत की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form