तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे भाईयों को चपेट में लिया, दोनों की दर्दनाक मौत

 

तेज रफ्तार ट्रक ने दो सगे भाईयों को चपेट में लिया, दोनों की दर्दनाक मौत

रांची: राज्य में इन दिनों लगातार सड़क हादसे के मामले सामने आ रहे हैं जहां रफ्तार की चपेट में आकर लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. खबर पलामू जिले का है जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना मेदिनीनगर प्रखंड के रजवाडीह पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुई है बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों व्यक्ति को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. 


रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों व्यक्ति सगे भाई थे जिसकी पहचान रविंद्र गिरि और संजू गिरि के रुप में की गई है दोनों भाई बाइक पर सवार थे. जिसे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति के शव को तेज रफ्तार ट्रक अपने साथ घसीटते हुए घटनास्थल से दूर जमुने तक लेकर गया. जबकि दूसरे अन्य व्यक्ति का शव रजवाडीह के पास पड़ा रहा. 
 
पुलिस ने ट्रक चालक को धर-दबोचा
इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया है. वहीं इस घटना से वहां मौजूद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form