रांची: बुधवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रांची पहुंचे. उनके रांची आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश और बालमुकुंद सहाय भी मौजूद थे. रांची से वह सड़क मार्ग से राउरकेला जाएंगें. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होनें उत्तरकाशी में मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाले जाने पर खुशी जताई. इस के अलावा आगामी चुनावों को लेकर सभी राज्यों में बीजेपी की जीत होने का भरोसा जताया है.
