गढ़वा में चोरों का दुस्साहस, दरोगा के घर से की लाखों की चोरी


गढ़वा में चोरों का दुस्साहस, दरोगा के घर से की लाखों की चोरी

रांची: इन दिनों चोरों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं. चोरों ने इस दौरान कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है. चोरों के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि उन्होने एक दरोगा के घर में चोरी कर डाली है. मामला गढ़वा शहर के सोनपुरवा का है. जहां अज्ञात चोरों ने एक दरोगा के घर से लाखों की चोरी कर फरार हो गए. 

  बंद घर में मारी सेंध 

दरअसल चोरों ने गढ़वा शहर के सोनपुरवा के एक बंद घर से चोरी की है. घर का मालिक बिहार का सब इंस्पेक्टर है. जिसकी पोस्टिंग जहानाबाद में है. चोरी की घटना का पता तब चला जब घर के लोग सोमवार की सुबह बिहार से गढ़वा आए. घर आकर उन्होनें पाया कि चोरों ने टीवी, एसी, कपड़ा, मिक्सर मशीन, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक समान सहित कुछ सोने चांदी के गहने भी गायब थे. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. घर की मालकिन ने बताया कि वह लोग नविनगर में रहते हें. आज जब घर देखने आए,तो चोरी की इस घटना का पता चला.  

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form