गिरिडीह के माइका फैक्ट्री में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर

 गिरिडीह के माइका फैक्ट्री में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर

रांची: गिरिडीह जिले के माइका फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां इस फैक्ट्री में एक पुरानी दीवार अचानक गिर गया जिसके मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
 
बता दें, यह घटना नगर थाना क्षेत्र के विटी फील्ड के पास की है जहां स्थित माइका फैक्टी की पुरानी दीवार अचानक से गिर गया. इस बीच फैक्ट्री में काम कर रहा तीन मजदूर दीवार के मलबे की चपेट में आ गया. हालांकि हादसे में एक मजदूर ढुल्लू दास उर्फ योगेंद्र दास की मौत हो गई है. जबकि गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 
घटना के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची जहां उन्होंने मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा वहीं घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इधर, नगर थाना प्रभारी आर एन चौधरी मौके पहुंचे जहां उन्होंने घटना स्थल में पूरे मामले की जानकारी ली. घटना के बाद परिजन मुआवजे की मांग कर रहे है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form