नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने आरवी हाई स्कूल मामले में हेमंत सरकार को घेरा, त्वरित कार्रवाई की मांग

 

AMAR2.jpg

रांची : नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने रामगढ़ जिले के आरवी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार से मामले में दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की घटना किसी भी तरह से मान्य नहीं है। जिस तरह से एक विशेष समुदाय के लोग छोटे बच्चों के मन में तालिबानी सोच डालने का प्रयास कर रहे हैं, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के सभी व्यक्तियों को इस विषय पर आगे आना चाहिए। ऐसे असामाजिक लोगों के खिलाफ गोलबंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे काफी डरे हुए हैं। इसलिए सरकार सभी आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करे। बच्चे और राज्य की जनता को यह विश्वास दिलाए कि वे सभी कानून व्यवस्था के संरक्षण में हैं।


विशेष समुदाय के युवकों पर आरोप
मिली जानकारी के अनुसार विशेष समुदाय के युवकों पर आरोप है कि वे स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं। इस नीयत से वे एक निश्चित समय और जगह पर हर रोज खड़े रहते हैं। विशेष समुदाय के लड़के स्कूकल परिसर में भी आकर मारपीट करते हैं। इस मामले को लेकर रजरप्पाप थाना में आवेदन दिया गया है। लेकिन अभी तक किसी भी करवाई की सूचना नही मिली है। थाना में प्रदर्शन के दौरान स्कूकल की छात्र-छात्राएं स्कू ल यूनीफॉर्म में नजर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form