KHELO INDIA: खेल गांव में हुआ वूमेन्स किक बॉक्सिंग लीग का शुभारंभ, 325 खिलाड़ी दिखायेंगे जौहर

 


रांची : खेलो इंडिया के तरहत वूमेन्स किक बॉक्सिंग लीग का आगाज आज खेल गांव, रांची में हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रांची सासंद संजय सेठ एवं कांग्रेस के विनय सिंह दीपू शामिल हुए। नेता द्वय ने लीग का उद्घाटन दीप जला कर किया। लीग में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 325 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मौके पर झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बी ठाकुर ने बताया कि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार एवं वाको इंडिया बॉक्सिंग फेडरेशन ने ये पहल की है। ठाकुर ने बताया कि भारत में 27 स्थानों पर लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग में स्वर्ण पदक विजेताओं को राष्ट्रीय महिला लीग में खेलने का अवसर मिलेगा। सांसद संजय सेठ ने कहा कि महिलाओं की अस्मिता की रक्षा करने के लिए खेल की भावना को और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। ने खेलो इंडिया कार्यक्रम इसी की एक कड़ी है। वूमेन्स किक बॉक्सिंग लीग में आए हुए सभी महिला खिलाड़ियों का हम रांची में स्वागत करते हैं। 


झारखंड की खिलाड़ियों का रहा है दबदबा 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि ऐसे खेल को प्रोत्साहित करने से महिला खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होता है। झारखंड की खिलाड़ियों ने पहले भी देश में अपना परचम लहराया है। उम्मीद है कि किक बॉक्सिंग में भी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी। कहा कि झारखंड में खेल को बढ़ावा देने के लिए हेमंत सरकार हर तरह के संभावित कदम उठा रही है। इस दिशा में कई तरह योजनाएं खिलाड़ियों औऱ कोच के लिए लॉन्च की गयी हैं। इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक योजनो का लाभ पहुंच सके। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form