पलामू : झारखंड के पलामू में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम होना था। कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन की ओर से अनुमति दे दी गयी थी। अब खबर सामने आ रही है कि कार्यक्रम पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दिया गया है। डीसी शशि रंजन ने कहा कि नदी किनारे होने वाले आयोजन के लिए लगभग 3 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा होने की उम्मीद है। इसके लिए टेंट का निर्माण करना होगा। नदी की मिट्टी बलुई है, जिसपर टेंट बनाना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी जा सकती है।
रद्द हो चुका है धनबाद और गिरिडीह कार्यक्रम
गौरतलब है कि बागेश्वर बाबा का पलामू में 10 से 12 दिसंबर तक बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम का आयोजन होना था। जिसपर अब रोक लगा दी है। यह पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम पर रोक लगाया गया हो। इससे पहले गिरिडीह और धनबाद में भी कार्यक्रम रद्द किया जा चुका है। बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम की अनुमति के लिए समिति ने 9 अक्टूबर को जिला प्रशासन के पास लिखित आवेदन जमा किया था। इस आवेदन को उपायुक्त ने एसडीओ को अग्रसारित कर दिया था। अब एसडीओ की ओऱ से बाबा के कार्यक्रम के लिए 10 से 12 दिसंबर तक के समय की अनुमति दी गयी है। इस कार्यक्रम को लेकर बाबा के भक्तों में उत्साह और हर्ष का माहौल था।
