झारखंड के बोकारो में ग्रामीणों ने मांगों को लेकर काटा बवाल, झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर ऐसा बवाल काटा कि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना यहां से करीब 140 किमी दूर वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड के मेल गेट के बाहर हुई। गांव के लोग पुलिसकर्मियों से भिंड़ गए जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।


अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना यहां से करीब 140 किमी दूर वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड के मुख्य द्वार के बाहर हुई। सुबह से अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में कंपनी के गेट के बाहर धरना दे रहे ग्रामीणों ने कथित तौर पर कंपनी परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।


सियालजोरी सर्कल इंस्पेक्टर रवि कुमार आनंद ने कहा कि जब स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया, तो ग्रामीणों ने उनपर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया तो कई ग्रामीणों को चोटें भी आईं।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है। आनंद ने कहा कि इस संबंध में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। वहीं ईएसएल स्टील लिमिटेड ने एक बयान में कहा- यद्यपि ईएसएल, वेदांत का कहना है कि मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए था, लेकिन स्थानीय लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया। 


ईएसएल स्टील लिमिटेड ने कहा कि गांव के लोगों ने राज्य पुलिस और हमारे सुरक्षाकर्मियों पर पथराव और लाठियों से हमले किए। इन हमलों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने संयंत्र के प्रवेश द्वार के बाहर निजी वाहनों और पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया है। हम हिंसा के ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हैं। हमारे दरवाजे रचनात्मक बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form