Dhanbad : निसंदेह धनबाद में अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. वहीं, दिनों-दिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है. इस कड़ी में धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के काशियाटाड़ सरकारी हाई स्कूल के समीप न्यू कॉलोनी स्थित संतोष रजक के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना बनाया. घर में लगे ताला को तोड़कर चोरों ने चोरा के वारदात को अंजाम दिया. और चोरों ने घर से नगद समेत लाखो रुपए की जेवरात की चोरी की.
शादी समारोह में पटन गया था परिवार
बता दें, 23 नवंबर को शादी समारोह में भाग लेने संतोष रजक सपरिवार पटना के गए हुए थे. इसी दौरान संतोष रजक के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना बनाया. घर में लगे ताला को तोड़कर नगद समेत लाखों रुपए की जेवरात की चोरी हुई. 26 नवंबर को उनके पड़ोसी ने संतोष रजक को चोरी की घटना की सूचना फोन के माध्यम से दी. घटना की सूचना मिलते ही संतोष रजक परिवार के साथ रविवार शाम अपने घर पहुंचे. तब उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर अलमीरा और तीनों कमरों का दिवान पलंग का सामान बिखड़ा पड़ा है. घर का सारा समान बिखरा पड़ा था जिसमें सोने की चेन सोने का कंगन, सोने का हार अंगुठी, कान का झुमका और पचास हजार नगदी चोरी की गई हैं. इस संबंध में पीड़ित द्वारा बरवाअड्डा थाना में लिखित आ
