Hazaribagh: टेंट हाउस में लगी भीषण आग से एक बच्ची की मौत, 4 गंभीर

 

हजारीबाग में टेंट हाउस में लगी भीषण आग से एक बच्ची की मौत, 4 गंभीर

रांची: हजारीबाग जिला के मालवीय मार्ग स्थित गायत्री टेंट हाउस पर आग लग गई. इस आग हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. वहीं, चार लोग झुलस गए है, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. अगलगी में लाखों का सामान राख हो गया है. 

 
बता दें, कल शाम 7 बजे के आसपास हजारीबाग के मालवीय मार्ग स्थित गायत्री टेंट हाउस में भीषण आग लग गई. आग पहले टेंट हाउस के ग्राउंड फ्लोर पर लगी. इसके बाद धीरे-धीरे ऊपरी तले को भी चपटे में ले लिया. तिसरे तले पर करीब दस लोग अपने घरों पर फंस गये. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर  पहुंची और रेस्क्यू कर पांच लोगों को बाहर निकला. जिन्हें तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्तपाल भेज दिया गया. इस दौरान बच्ची की मौत हो गई और चार लोगों को स्थिति गंभीर बनी हुई है. 
 

बताया जाता है कि आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरे तले तक मुख्य सीढ़ी तक पहुंच गई. मालवीय मार्ग से गुजरने वाले लोगों में खलबली मच गई. कालीबाड़ी के आसपास लोगों में आफरा-तफरी का माहौल बन गया. जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग के लपटें और तेज उठने लगी. और इससे टेंट हाउस का सामान जलकर राख हो गया. गोदाम में रखी चारपाई मेंट पर दस सजावट के कपड़े, कुर्सी और अन्य सामान भी जल गये. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form