रांची: डाक्टर्स पर मरीजों की बड़ी जिम्मेदारी होती है. हर मरीज ये सोच कर डॉक्टर के पास जाता है कि यहां से इलाज कराने के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा. लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनसे डॉक्टरों का मरीजों के प्रति लापरवाही का भाव साफ दिखता है. ताजा मामला झारखंड से आया है जिसमें एक मरीज के पेट में ऑपरेशन के बाद ड़ाक्टर ने कपड़ा पेट में हीं छो़ड़ दिया.
ऑपरेशन के बाद पेट में छोड़ा कपड़ा
जानकारी के मुताबिक मामला झारखंड के लोहरदगा जिला अस्पताल का है. जहां एक महिला का प्रसव ऑपरेशन हुआ. इस दौरान ड़ॉक्टर की लापरवाही की वजह से महिला की जान पे बात आ गई थी. दरअसल ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में कपड़ा का एक टुकड़ा छोड़ दिया. गौरतलब है कि इसका पता ऑपरेशन हो जाने के महीनों बाद पता लगा. जह महिला के पेट में तेज दर्द होने लगा तो महिला ने रिम्स का रुख किया. जहां सिटी स्कैन कराने के बाद उसे डॉक्टरों की इस लापरवाही का पता लगा. फिलहाल महिला का रिम्स में भर्ती है.
