
रांची: बोकारो के चंदनक्यारी स्थित वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में दूसरे दिन भी आंदोलनकारियों का आंदोलन जारी है. प्लांट के सभी में गेट को आंदोलनकारियों ने जाम कर रखा है. झारखंड भाषा संघर्ष समिति की अगुवाई में यहां के स्थानीय विस्थापितों ने नियोजन समेत 9 सूत्री मांग को लेकर गेट जाम किए हुए है. वहीं, कल (27 नंवबर) को स्थानीय विस्थापितों और वेदांता इलेक्ट्रो स्टील के सुरक्षाकर्मियों बीच जमकर बहस हुई और उसके बाद बहस झड़प में बदल गई. इस कड़ी में झड़प के बाद लाठीचार्ज भी हुई. जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है. इस बीच स्थानीय प्रशासन भी वहां पहुंचा था, जिस पर विस्थापितों का गुस्सा इतना भड़क गया कि चंदनक्यारी सीओ की गाड़ी में तोड़-फोड़ कर दिया.
बता दें, वहां कल जिस तरह घटना घटी है. जिसके बाद एसडीओ द्वारा 144 धारा भी लागू कर दिया है. और निर्देश दिया गया है कि पांच व्यक्ति एक साथ नहीं घूम सकते है. इसके बावजूद आंदोलनकारियों द्वारा इलेक्ट्रो स्टील का तीनों गेट को जाम करना. और वहां पर सैंकड़ों की संख्या में लोगों का जमावड़ा होना. इससे दर्शाता है कि जो जिला प्रशासन 144 धारा जो लगाया गया है. वह किसी भी तरह से काम नहीं कर रहा है. वहीं, ऐसे में पुलिस प्रशासन भी नदारद है. इधर, आंदोलनकारी मीडिया वालों को देखकर भड़क रहे हैं. बता दें, पूर्व में घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले यहां के स्थानीय विस्थापितों ने नियोजन समेत 9 सूत्री मांग को लेकर वेदांत इलेक्ट्रो स्टील के मुख्य गेट के समक्ष धरना दे रहे थे.