भारत लाया जाएगा गैंगस्टर प्रिंस खान, धनबाद पुलिस ने दिया आवेदन

prince5.jpg

धनबादः विदेश भागे धनबाद के मोस्ट वांटेड प्रिंस खान को भारत वापस लाने के लिए पुलिस तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। झारखंड पुलिस ने पहले ही ब्लू और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है लेकिन अब खबर आई है कि प्रिंस खान के प्रत्यर्पण की कवायद तेज हो गई है। प्रिंस खान को वापस लाने के लिए दिल्ली के प्रत्यर्पण कोर्ट में आवेदन दिया गया है। प्रिंस खान के सारे अपराधिक रिकॉर्ड के साथ प्रत्यर्पण कोर्ट में आवेदन दिया गया है। अब इस मामले में सीबीआई की मदद से प्रत्यर्पण का प्रयास किया जाएगा। 


बता दें कि प्रिंस खान को इंटरपोल के द्वारा पहले ही ब्लू और रेड नोटिस जारी हो चुका है। धनबाद पुलिस के आवेदन पर उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया जा चुका है लेकिन अब तक प्रिंस खान वापस नहीं लाया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब तक वहां की सरकार से प्रत्यर्पण के लिए सामंजस्य नहीं बैठ जाता तब तक ऐसा करना संभव नहीं है। इसलिए प्रत्यर्पण के लिए धनबाद पुलिस ने दिल्ली कोर्ट में आवेदन दिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form