रिम्स में दवाओं की कमी से जूझ रहे मरीज, जरूरत की 20% दवाएं भी नदारद


RIMS3.jpeg

रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स, रांची में मरीज दवाओं की कमी से जूझ रहे हैं। रिम्स के दवाखाने में जरूरत की 20% दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। सूरत-ए-हाल ये है कि राज्यभर से यहां आने वाले मरीजों को जरूरी दवाएं बाहर की दुकानों से खरीदनी पड़ रही हैं। इसी तरह महंगी दवाओं की भी रिम्स में कमी है। कुल मिलाकर मरीज जरूरी और महंगी दवाएं बाहर से खरीदने के लिए विवश हो रहे हैं। इससे गरीब रोगियों के परिजन हलकान हो रहे हैं। मामले की गंभीरता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि महीने भर पहले रिम्स के निदेशक आरके गुप्ता दवा स्टॉक का रिव्यू कर चुक हैं। तब उन्होंने कहा था कि जल्दी ही दवाओं की कमी पूरी की जायेगी। 


15 दिनों में हालत सुधारने की बात कही थी
रिम्स निदेशक ने दवा के स्टॉक में कमी को स्वीकार किया औऱ कहा कि 15 दिनों इस दिशा में सुधार कर लिया जायेगा। उन्होंने विभिन्न विभागों को चिकित्सकों से भी इस पर विमर्श किया। निदेशक ने इस दौरान चिकित्सकों से ऐसी दवाओं की सूची मांगी थी, जो वे बार-बार मरीजों को लिखते हैं। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी हालत जस की तस बनी हुई है। मिली खबर के मुताबिक इस समय रिम्स के दवाखाने में फिलहाल 70 तरह की दवाएं ही उपलब्ध हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो रिम्स में वर्तमान समय में जरूरत की 20 फीसद दवा भी नहीं है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक होते हुए भी वे दवा के लिए भटने को विवश हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form