BREAKING NEWS : बोकारो में वेदांता स्टील के सुरक्षाकर्मियों और विस्थापितों में झड़प, लाठीचार्ज; थाना प्रभारी घायल

 

a304.jpeg

बोकारो: बोकारो के चंदनक्यारी में पथराव और झड़प की खबरें हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बनगड़ियां थानाक्षेत्र में विस्थापितों और वेदांता इलेक्ट्रो स्टील के सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। इसके बाद ग्रामीणों पर लाठीचार्ज की सूचना है। बताया जाता है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को झारखंड भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले विस्थापितों ने नियोजन सहित अन्य 9 मांगों को लेकर वेदांता इलेक्ट्रो स्टील के मुख्य द्वार पर धरना दिया था। तभी वहां यह घटना घटी।

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों द्वारा ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया गया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन को भी विस्थापितों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। चंदनक्यारी सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की सूचना है। बनगड़ियां थाना प्रभारी को भी चोट आई है। 

घटना से संबंधित वीडियो भी आया सामने
घटना से संबंधित वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण और वेदांता स्टील के विस्थापित उलझे हुए हैं। दोनों ओर से पत्थरबाजी और लाठी-डंडे भी चले हैं। झड़प के दौरान महिलाएं भी सुरक्षाकर्मियों से उलझती हुई दिखाई पड़ती हैं। कुछ महिलाओं को पत्थरबाजी करते भी देखा जा सकता है। पुलिस के जवान भी मौके पर बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों को सीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए भी देखा जा सकता है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form