Godda : गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा , 1 की मौत; 5 जख्मी

a244.jpeg

गोड्डा: गोड्डा के ललमटिया बाजार में गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटने से 1 युवक की मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक सहित 5 लोग जख्मी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस सिलेंडर लदा ट्रक महागामा की ओर जा रहा था तभी नूनाजोर मोड़ के पास बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा तभी बेकाबू होकर ललमटिया मोड़ के पास बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पलट गया। पूरा हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

हादसे में मृत युवक की पहचान कोलबड्डा (ठाकुरगंगटी) के रहने वाले पवन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि हादसे में घायल 5 लोगों में से 2 की हालत गंभीर है। घायल ट्रक चालक विकास कुमार बिहार का रहने वाला है। घटना में अमन राज किस्कू को गंभीर हालत में गोड्डा में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों की पहचान अमीरचंद हांसदा, ताला हांसदा और रितेश हांसदा के रूप में की गई है। पुलिस ने ट्रक और सिलेंडर को जब्त कर लिया है। थाने ले आई है। 

गौरतलब है कि रविवार हादसों के नाम रहा। लातेहार में भी टेलर की चपेट में आकर दंपति सहित 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपति का बच्चा भी शामिल है। वहीं, एक बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form