Jharkhand Weather Update: राजधानी में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, छाये रहेंगे बादल

 

Jharkhand Weather Update: राजधानी में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, छाये रहेंगे बादल

रांची: राज्य में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है. अहले सुबह और शाम होते ही कोहरे का नजारा देखने को मिलता. पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ हवाओं के वजह से राजधानी ठंड के आगोश में है. बढ़ती ठंड के कारण सुबह में आसमान में कुहासा छाया रहने की संभावना है. इसी बीच राज्य में अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. नवंबर महीना खत्म होने वाला है. और अब बस कुछ ही दिनों में बस दिसंबर चढ़ने ही वाला है. दिसंबर माह के शुरूआत होते ही राजधानी में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है. सुबह से ही घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. वहीं, आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते है. मौसम का मिजाज बदलने के कारण अब दोपहर में भी गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगी है. 
 
पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम का मिजाज रविवार को फिर बदला हुआ नजर आया. पिछले दो हफ्ते में रात का तापमान 6 डिग्री तक लढुक गया है. मौसम विभाग के मुताबित, आज से आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस साल भी कंड़ाके के ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है. रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने अब कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है. हालांकि अभी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.
 
 
छाए रहेंगे बादल 
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 28 नवंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. वही आसमान के साफ होते ही तापमान में गिरावट होने की संभावना है. तापमान में वृद्धि के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा. और मौसम शुष्क बना रहेगा. इस बीच राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form