रांची: मंत्री के रामगढ़ जिला प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता अनिल मुंडा पर पीडीएस दुकानदारों के संगठन ने लगाया अवैध रूप से करीब 16 लाख रुपए प्रतिमाह मांगने का गंभीर आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल मुंडा खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री के रामगढ़ जिला प्रतिनिधि हैं. पीडीएस दुकानदारों के रामगढ़ जिला फेयर प्राइम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरलाल महतो, सचिव राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धनेश्वर चौधरी ने मंत्री, डीसी चंदन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में लिखित शिकायत की है.
मंत्री के प्रतिनिधि अनिल मुंडा पर लगाया रामगढ़ जिला के प्रत्येक जन वितरण प्रमाण प्रणाली दुकानदार से प्रति माह 2500 रुपये मांगने का आरोप लगा है. बता दें, रामगढ़ जिला में पीडीएस की 657 दुकानें हैं वहीं अनिल मुंडा पर इन्हीं दुकानों से प्रत्येक माह 16 लाख 42 हजार 500 रुपए मांगने का आरोप लगा है. इसके साथ यह आरोप भी लगाया गया है कि वे पीडीएस दुकानों का निरीक्षण के बहाने पीडीएस दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने की धमकी देने हैं
हांलांकि दूसरी तरफ मंत्री के प्रतिनिधि कांग्रेसी नेता अनिल मुंडा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि दुकान के निरीक्षण करने से संगठन के नाम पर अवैध वसूली करने की पोल खुलने लगी है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला फेयर प्राइम डीलर एसोसिएशन के नाम पर संगठन के अधिकारी खुद पीडीएस दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहे हैं
