रांची: बुढ़मू में सोमवार की शाम एक दुखद सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.वहीं एक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार तीनो युवक सोसई जतरा से नवदा गंझू टोला स्थित अपने घर जा रहे थे. इस दौरान गुरहा नदी के पास अज्ञात टर्बो की चपेट में आ गये. जिससे दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
मेला देखकर लौट रहे थे युवक
मृतकों की पहचान नवदा गंझू टोला निवासी छोटेलाल गंझू (28) और करमा गंझू (32) के रूप में हुई है. वहीं तीसरा युवक विक्रम गंझू घायल हुआ है. जानकारी के अनुसार यह तीनों मोटरसाइकिल से सोसई मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे.इसी दौरान अज्ञात टर्बो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद छोटेलाल गंझू और करमा गंझू के सिर को कुचलते हुए टर्बो फरार हो गया. जिप सदस्य रामजीत गंझू घायल को लेकर सीएचसी आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों मृतक को सीएचसी ले जाया गया. जहां जांचोंपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
