Ranchi : मेले से अगवा कर 62 साल की महिला से गैंगरेप

 


रांची : नामकुम थाना क्षेत्र से एक बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला की उम्र 62 साल है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपराधियों ने महिला को चार दिनों तक अपने पास रखा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद महिला को लोधमा के काडारा स्थित झाड़ियों में फेंक दिया और फिर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला को जख्मी हालत में डालसा के प्रतिनिधियों मिली। इसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया। महिला के पति और बेटे ने डालसा को आवेदन देकर न्याय दिलाने की बात कही है। 

महिला की स्थिती गंभीर 

डालसा प्रतिनिधि अनिता यादव ने बताया 17 नवंबर को नामकुम के कोचबोंग गांव में जतरा मेला लगा हुआ था। महिला मेला घूमने गई थी। इसी दौरान महिला को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। महिला ने बताया है कि तीन से चार लोग उन्हें एक गाड़ी में बैठाकर किसी सुनसान जगह पर ले गये हैं।  महिला की हालत ठीक नहीं थी इसलिए वह बयान नहीं दे पा रही है। पीड़िता के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान हैं। 


रिम्स में भर्ती है महिला 
बता दें कि फिलहाल महिला का इलाज रिम्स में चल रहा है। डालसा प्रतिनिधि ने बताया कि बुजुर्ग महिला के लापता होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी। यहां तक कि परिजनों ने रिम्स में भी अब तक बयान दर्ज नहीं कराया। परिजनों ने डालसा को लिखित रूप से जानकारी दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement
Responsive Advertisement

Contact Form